Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -21-Sep-2022 विश्व शांति दिवस

शीर्षक- बनो तुम शांति दूत

क्यों फैला रहे हो आतंकवाद,
क्यों बना रहे हो नक्सलवाद,
क्यों भूल रहे हो मानवतावाद।

क्यों बनते हो तुम शूल,
बनो तुम शांति का दूत,
चमन का बन जाओ तुम फूल,
महक जाए ये उपवन।

बुराई के रास्तों का करो त्याग,
तुम अपनाओ मानवता,
बनाओ अपनी  पहचान,
जगत में होगा तेरा नाम।

खत्म करो यह सब बुराई,
जगत में अपनाओ  अच्छाई,
पूरे जगत में हो तेरी परछाई,
शांति का ऐसा मार्ग अपना अपनाओ।

बनाओ अपना अस्तित्व,
आगे बढ़ने के लिए करो प्रयत्न,
अच्छे मार्ग का करो अनुसरण,
जीवन का होगा संचरण।

21 सितंबर को आता विश्व शांति दिवस,
चलो मिलकर मनाएं ये दिवस,
ले सब मिलकर यही शपथ,
जग में फैले  धर्म का पथ।

ना हो  कोई अराजकता,
ना हो कोई हिंसा,
सब अपनाओ प्रेम की भावना
सिर्फ अपनाओ मानवता।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   17
10 Comments

Gunjan Kamal

23-Sep-2022 10:01 AM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

Swati chourasia

22-Sep-2022 04:49 PM

बहुत खूब 👌

Reply

Reena yadav

22-Sep-2022 04:27 PM

👍👍

Reply